भारतीय प्रबंध संस्थान बोधगया में हिंदी कार्यशाला एवं हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

  1. Home
  2. /
  3. Events, News & Events, Other Events, PR & Events
  4. /
  5. भारतीय प्रबंध संस्थान बोधगया...

भारतीय प्रबंध संस्थान बोधगया में हिंदी कार्यशाला एवं हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

आईआईएम बोधगया द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकस), गया के तत्वावधान में 26 मार्च 2026 को हिंदी कार्यशाला एवं हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजभाषा हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देना तथा विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच हिंदी के प्रति जागरूकता और दक्षता को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम का संचालन राजभाषा प्रभारी श्री रविन्द्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नराकस, गया के अंतर्गत विभिन्न सदस्य कार्यालयों से अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। साथ ही, आईआईएम बोधगया के स्टाफ सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, गया के राजभाषा प्रभारी श्री अमरेश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर अपने विचार साझा किए।

यह कार्यक्रम आईआईएम बोधगया की निदेशक डॉ. विनिता एस सहाय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के प्रति उनका निरंतर जोर ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री दिवाकर कुमार, सचिव, नराकस, गया द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ। अंत में आईआईएम बोधगया के प्रशासनिक अधिकारी (एमडीपी) श्री शत्रुधन प्रसाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा सभी को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।








IIMBG Footer